होमHimachalHamirpurभारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती, 31 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन...

भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती, 31 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें वेतनमान और पात्रता शर्तें

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-दो के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

हमीरपुर : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-दो के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद निर्धारित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। जीडीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है।

चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने जारी किए 4 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, 3 अगस्त से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। बीपीएम पद के लिए 12,000 से 29,380 रुपये और एबीपीएम/डाक सेवक पद के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री बोले- विभाग में कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा होगी शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More