HomeHimachalSirmaurसिरमौर में सितंबर माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का...

सिरमौर में सितंबर माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये तारीखें

जिला सिरमौर में सितंबर 2026 के दौरान वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तारीखें तय कर दी गई हैं।

नाहन : जिला सिरमौर में सितंबर 2026 के दौरान वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तारीखें तय कर दी गई हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार जिले के अलग-अलग स्थानों पर पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

शेड्यूल के मुताबिक नाहन में 7 और 23 सितंबर को पासिंग टेस्ट होंगे, जबकि 8 और 24 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

पांवटा साहिब में 15 सितंबर को निजी वाहनों और स्कूल बसों के लिए पासिंग टेस्ट होगा। 16 सितंबर को केवल व्यावसायिक वाहनों का पासिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 सितंबर को भी पासिंग टेस्ट होगा। यहां ड्राइविंग टेस्ट 17 और 30 सितंबर को निर्धारित किए गए हैं।ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल।

ये भी पढ़ें:  डाहर में हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन, वाईसीसी गेहल बनी चैंपियन, उद्योग मंत्री ने सम्मानित कीं विजेता व उप विजेता टीमें

राजगढ़ में 3 सितंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। कफोटा में 19 सितंबर को सुबह के समय पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर बाद शिलाई में भी दोनों टेस्ट होंगे।

संगड़ाह में 5 सितंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे, जबकि सराहां में 21 सितंबर को दोनों टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि ये सभी टेस्ट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) ई. विजय चौहान के निगरानी में होंगे। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले और पासिंग वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और स्थान पर उक्त तिथियों पर अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है। ताकि समय पर आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सके।

ये भी पढ़ें:  जुलाई में 94 कर्मचारियों को मिला करुणामूलक रोजगार, राज्य सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर दी नियुक्ति
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More