HomeHimachalSirmaurध्यान दें... सिरमौर में अक्टूबर माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन...

ध्यान दें… सिरमौर में अक्टूबर माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग की तारीखें तय, RTO ने जारी किया पूरा शेड्यूल

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने अक्टूबर 2026 में जिले के विभिन्न स्थानों पर होने वाली वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने अक्टूबर 2026 में जिले के विभिन्न स्थानों पर होने वाली वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाहन में 6 और 23 अक्टूबर को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 7 और 24 अक्टूबर को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

पांवटा साहिब में 8 अक्टूबर को केवल निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को कमर्शियल वाहनों की पासिंग निर्धारित की गई है, जबकि 27 अक्टूबर को भी वाहन पासिंग होगी। पांवटा साहिब में ड्राइविंग टेस्ट 16 और 28 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे।सिरमौर में अक्टूबर माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की तारीखें तय, RTO ने जारी किया पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा यमुना शरद् महोत्सव, देश-प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां: द्विज गोयल

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि राजगढ़ में 1 अक्टूबर को वाहन पासिंग के साथ ही ड्राइविंग टेस्ट भी होगा। शिलाई में 17 अक्टूबर को दोपहर बाद वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किए गए हैं। इसी दिन कफोटा में पूर्वाह्न के समय दोनों प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

संगड़ाह में 3 अक्टूबर को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे, जबकि सराहां में 21 अक्टूबर को दोनों प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं।

आरटीओ सिरमौर ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख और स्थान के अनुसार ही वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचें। वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप, चार लेड उद्योगों समेत दो दर्जन ठिकानों पर एक साथ दबिश

Latest Articles

Explore More