- आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कामकाज में सफलता और नए अवसर लेकर आएगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, यात्रा और पारिवारिक रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
मेष राशि
आज आपका स्वभाव उदार व विनम्र रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। आज घर की बहुत सी जरूरतों पर धन खर्च होगा। आज आप ज्वेलरी वगैरह खरीद सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर आज धन खर्च होगा। स्त्री पक्ष से आज सावधान रहें। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | उपाय : केले की जड़ को अपने पास रखें।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व की अनुभूति करा सकते हैं। आज आपके कार्य की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।
मिथुन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल फूल से सूर्य उपासना करें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आज के दिन आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कई दिनों से अटका कार्य आज पूर्ण होगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर पर जमा कूड़ा बाहर निकालें।
सिंह राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : बादामी | उपाय : खाने में केसर का प्रयोग करें।
कन्या राशि
आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्राएं हो सकती हैं। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
तुला राशि
व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट आदि का भय रह सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। अचानक की गई यात्रा व्यवसाय में कोई नया मोड़ दे सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले या सफेद रंग की धोती किसी साधु को दान करें।
वृश्चिक राशि
आज सोच को सकारात्मक रखें। घर पर कोई धार्मिक उत्सव हो सकता है या किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। बच्चों की पढ़ाई के ऊपर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से बचें, चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : केतु की पूजा करें।
धनु राशि
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में अपने धन को लगा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।
मकर राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर मुंह फुलाकर बैठ सकते हैं। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई जॉब इंटरव्यू देने के लिए अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ओम का उच्चारण करें।
कुंभ राशि
किसी काम के लिए आज आपको जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में आज कोई निर्णय न लें। जमीन से जुड़े मसले आज हल होंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज गाय को गेहूं व गुड़ खिलाएं।
मीन राशि
आज आप अपने काम से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। आज व्यवसाय में फायदा होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है। यात्राओं से भी चोट आदि का भय बना रहेगा। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : अपने इष्ट देव की पूजा करें।