HomeHimachalHamirpurसमाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, दस्तावेजों की जांच के...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, दस्तावेजों की जांच के बाद 107 उम्मीदवारों का चयन

पोस्ट कोड-26029 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26029 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 374 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 225 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

24 और 25 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 107 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

ये भी पढ़ें:  सारा परियोजना के अध्ययन को हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून, लच्छीवाला में कार्यों का किया अवलोकन

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Latest Articles

Explore More