HomeHimachalKulluमंगल के दिन अमंगल, हिमाचल में NH-305 से गहरी खाई में लुढ़की...

मंगल के दिन अमंगल, हिमाचल में NH-305 से गहरी खाई में लुढ़की कार, एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निगान-निमला के बीच मान सिंह प्रोजेक्ट के सामने एक कार (HP-35-9123) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। इसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मृतकों की पहचान राहुल राणा, बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन, सभी निवासी जाबोड़ा, डाकघर कराणा, तहसील आनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे जिला कुल्लू में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायल सुरेश कुमार निवासी जाबोड़ा को नागरिक अस्पताल आनी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएमएससी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  वर्षों बाद नाहन में लौटेगा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल का रोमांच, 12 जिलों की महिला-पुरुष वर्गों की टीमें दिखाएंगी दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गहरी खाई में गिरी कार तक पहुंचने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी और राहत एवं बचाव अभियान सुबह करीब 8 बजे तक चला।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे के बाद एनएच-305 पर सुरक्षा व्यवस्था और इस संवेदनशील मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: अब तक 40 प्रतिशत वोटिंग; ऊना, सोलन और सिरमौर सबसे आगे

डीएसपी आनी राजीव ने दुर्घटना की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More