HomeHimachalSirmaurपिपलीवाला स्कूल की PGT अर्पिता मित्तल के काम को मिली पहचान, ‘बेस्ट...

पिपलीवाला स्कूल की PGT अर्पिता मित्तल के काम को मिली पहचान, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलीवाला की पीजीटी (अर्थशास्त्र) अर्पिता मित्तल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

पांवटा साहिब : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलीवाला की पीजीटी (अर्थशास्त्र) अर्पिता मित्तल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अर्पिता मित्तल को उनके शिक्षण के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र विषय के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग: सिरमौर में माइनिंग साइट पर पहाड़ दरका, 3 लोगों के दबने की आशंका; 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बारिश के चलते रेस्क्यू रोका

अर्पिता मित्तल को मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

इनरव्हील क्लब, पांवटा साहिब की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका को सम्मानित करना शिक्षकों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़ें:  प्रकृति की गोद में गुजारना हो वक्त तो पहुंचे यहां, याद आएगा अंग्रेजों का जमाना

Latest Articles

Explore More