HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 15 सितंबर से शुरू होंगी बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताएं, विभाग...

सिरमौर में 15 सितंबर से शुरू होंगी बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताएं, विभाग ने जारी किया कार्यक्रम, जानें पूरा शैड्यूल

हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जिला सिरमौर में बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के उपमंडल और जिला स्तरीय आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

नाहन : सिरमौर के स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और गणित में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जिला सिरमौर में बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के उपमंडल और जिला स्तरीय आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सितंबर में जिले के सात उपमंडलों में प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 16 और 17 अक्टूबर को PM SHRI GSSS नाहन में किया जाएगा।

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं की शुरुआत पांवटा साहिब से होगी। यहां 15 और 16 सितंबर को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में आयोजन होगा। इसके बाद 18 और 19 सितंबर को कफोटा उपमंडल की सतौन, नाहन उपमंडल की सैनवाला, राजगढ़ उपमंडल की सनियो दीदग, संगड़ाह उपमंडल की संगड़ाह, सराहां उपमंडल की सराहां और शिलाई उपमंडल की शिलाई में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन के सतीवाला में दिनेश कुमार का दबदबा, 353 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और मैथेमेटिकल ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट और साइंस स्किट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञान क्विज में जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग होंगे। यदि टीमों की संख्या आठ से अधिक होगी तो 30 प्रश्नों की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 10-10 प्रश्न होंगे। 45 मिनट की परीक्षा के बाद शीर्ष आठ टीमों को अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा।

इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता की थीम “Innovation in Science and Technology” यानी “स्थायित्व के लिए विज्ञान और नवाचार” रखी गई है। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 10+2 के दो वर्ग होंगे। विद्यार्थियों को कम लागत वाला, मौलिक और कार्यशील विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ हिंदी या अंग्रेजी में कॉन्सेप्ट नोट तथा आरेख/स्केच भी देना होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, इलाके में शोक की लहर

मैथमेटिकल ओलंपियाड में जूनियर (कक्षा 6-8), सीनियर (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) वर्ग होंगे। प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन होगा। बराबरी की स्थिति में वाइवा-वॉइस के माध्यम से निर्णय किया जाएगा।

वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट प्रतियोगिता जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होगी। इसका मुख्य विषय “Science and Innovation for Sustainability” यानी “स्थायित्व के लिए विज्ञान और नवाचार” रहेगा। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 10+2 के दो वर्ग होंगे। विद्यार्थियों को अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण, खाद्य एवं कृषि, स्वास्थ्य तथा सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों के अनुप्रयोग जैसे विषयों पर परियोजनाएं तैयार करनी होंगी।

साइंस स्किट प्रतियोगिता जिला व राज्य स्तर पर होगी। इसमें विद्यार्थियों को जैव विविधता (Biodiversity) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) जैसे विषयों पर प्रस्तुति देनी होगी। स्किट मुख्य थीम “Science and Innovation for Sustainability” के अनुरूप होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सोलन कालेज के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, IIT JAM परीक्षा में Chemistry और Physics विषयों में हासिल की शानदार सफलता

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ होगा, उन्हें उपमंडल या जिला स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण वर्गीकरण नहीं होगा तथा कोई प्रतिभागी एक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेगा।

शिक्षा उपनिदेशक ने जिला सिरमौर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और प्रभारी अधिकारियों से पात्र विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More