HomeHimachalजापान में तकनीक का पाठ पढ़ेंगे हिमाचल के 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थी, रवानगी...

जापान में तकनीक का पाठ पढ़ेंगे हिमाचल के 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थी, रवानगी से पूर्व CM सुक्खू ने की बात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बीटेक विद्यार्थियों को जापान के शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों में तकनीक और कार्य संस्कृति की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से 6 से 12 सितंबर तक आयोजित इस एक्सपोजर टूअर में 24 छात्र और 20 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों का चयन पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से प्राप्त करीब 650 आवेदनों में से पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया गया है।भ्रमण के दौरान विद्यार्थी टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, जेएएक्सए त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, जेएएल एयरोस्पेस फैक्ट्री, क्योसेरा फैक्ट्री और ओसाका के विभिन्न उद्योगों का दौरा करेंगे। उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, उन्नत विनिर्माण, नवाचार और आधुनिक परिवहन प्रणालियों से जुड़ी तकनीकों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

विद्यार्थी जापान की कार्य संस्कृति, अनुशासित जीवनशैली, तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित होंगे। सरकार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक अनुभव देने के साथ उनकी रोजगार क्षमता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को नवाचार, आधुनिक तकनीक और वैश्विक कार्यप्रणालियों से परिचित करवाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

इससे पहले सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को कंबोडिया और आईटीआई के विद्यार्थियों को कजाकिस्तान की एक्सपोजर विजिट करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अब चिकित्सा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी विदेशों में एक्सपोजर विजिट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए चयन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में प्राकृतिक खेती ने पकड़ी रफ्तार, 48,380 किसान जुड़े; 8,400 हेक्टेयर जमीन पर रसायनमुक्त खेती

सुक्खू ने कहा कि जापान की यात्रा विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति का नया अनुभव देगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने जापान की तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद जापान ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जापान की एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब 650 आवेदन प्राप्त हुए थे और विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जापान की उन्नत तकनीकों के साथ वहां के अनुशासन और सामाजिक मूल्यों से भी सीख ले सकेंगे। इस अवसर पर प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनवाला के पास सड़क किनारे लटका लोड ट्राला, पांवटा–कालाअंब हाईवे पर टला बड़ा हादसा

ये भी पढ़ें : हिमाचल: उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मुख्य सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से हुआ हादसा

ये भी पढ़ें : राजस्व लोक अदालतों में 6.81 लाख लंबित मामले निपटे, अब सरकारी सेवाएं बन रहीं सरल और सुगम: CM सुक्खू

ये भी पढ़ें : शिमला में 19 जगह खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें, 28 सितंबर तक आवेदन का मौका, चेक करें लिस्ट

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More