HomeHimachalUnaहिमाचल: उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मुख्य सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,...

हिमाचल: उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मुख्य सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से हुआ हादसा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के काफिले के साथ चल रहा मुख्य सुरक्षा अधिकारी का वाहन शनिवार को हरोली-रामपुर पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के काफिले के साथ चल रहा मुख्य सुरक्षा अधिकारी का वाहन शनिवार को हरोली-रामपुर पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में उपमुख्यमंत्री के निजी मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी बिन्नी मिन्हास घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का टायर अचानक फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क से नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। डीएसपी बिन्नी मिन्हास को तत्काल जिला ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका सीटी स्कैन सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:  शिरगुल देवता की पावन शोभायात्रा के साथ राजगढ़ में बैशाखी मेले का आगाज

जांच में उनकी हालत खतरे से बाहर पाई गई और कोई गंभीर चोट नहीं होने की जानकारी दी गई। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपना निर्धारित दौरा बीच में छोड़ दिया और सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिन्नी मिन्हास का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  लापता युवक के अपरहण और हत्या की साजिश का खुलासा, तीन दोस्त ही निकले आरोपी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More