HomeRashifalAaj Ka Rashifal 8 Sept 2026: मेष-वृष के लिए धन लाभ के...

Aaj Ka Rashifal 8 Sept 2026: मेष-वृष के लिए धन लाभ के योग, सिंह राशि को बड़ा फायदा; जानें बाकी राशियों का हाल

8 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

  • 8 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कुछ जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे, वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक तनाव, आर्थिक उलझनों और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल।

मेष राशि
आज किसी करीबी दोस्त की वजह से आपको फायदा हो सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। आज आप आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। घर के कामों को आगे के लिए न टालें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

वृष राशि
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश जी के मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज आपको अजीब सा डर सता सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहें। दोपहर बाद धन की जरूरत पड़ सकती है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी कार्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : खाने और पीने के लिए तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: मेष को धन लाभ, कर्क की तरक्की! आपकी राशि क्या कहती है... पढ़ें राशिफल

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यवसाय से अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : स्टील या लोहे से बनी कोई चीज दान करें।

सिंह राशि
अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज कोई सपना आपका हकीकत में बदल सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। भविष्य को लेकर कोई आर्थिक योजना आप बना सकते हैं। किसी भी चीज में किया गया निवेश आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : दुर्गा की पूजा करें।

कन्या राशि
आज व्यर्थ में क्रोध न करें। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज सोच-समझकर धन खर्च करें। घर की जरूरत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। कामकाज के प्रति लापरवाही हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : काले धतूरे से शंकर जी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

तुला राशि
आज व्यवसाय के मामले में चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है। घरेलू जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक हालात से आज निपटने में दिक्कत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज को पढ़कर ही अमल करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : मसूर की दाल और कुछ पैसे किसी भिखारी को दान करें।

वृश्चिक राशि
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए हिम्मत दिखाएं। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। आज आप जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। शत्रु पक्ष हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद संगमरमर के पत्थर पर सफेद चंदन लगाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर होंगे। आज भावनात्मक तरीके से आपका इस्तेमाल हो सकता है। स्त्री पक्ष से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। झूठे लांछन लग सकते हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज आपकी राशि के लिए क्या है सबसे बड़ा संकेत? एक क्लिक पर जानें

मकर राशि
आज कोई आपकी सहनशक्ति और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत रहेगी। दोपहर बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर अड़चन पैदा हो सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए उगते हुए सूर्य के आगे 11 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करें।

कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपना कार्य चुस्ती-फुर्ती के साथ कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : किन्नरों का सम्मान करें।

मीन राशि
भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। हालांकि शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में भी अनबन रह सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : बहन या बुआ को हरे रंग का वस्त्र दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More