HomeRashifalAaj Ka Rashifal 16 Sept 2026: इन राशियों को रहना होगा अलर्ट,...

Aaj Ka Rashifal 16 Sept 2026: इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, छोटी बात बिगाड़ सकती है मामला, पढ़ें राशिफल

आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान के संकेत हैं। स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक तनाव के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानें आज किस राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

  • आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान के संकेत हैं। स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक तनाव के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानें आज किस राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। लेन-देन जैसे मामलों में भी सतर्क रहें। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गाय को रोटी खिलाएं।

वृष राशि
आज आपको कुछ ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें टालने में आप सक्षम नहीं होंगे। धन की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु रहेगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज खीर का सेवन करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर की गई यात्रा सफलतादायक सिद्ध होगी। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : अपने माथे पर लाल रंग का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: आज का दिन किसके लिए कमाई वाला, किसके लिए संभलने वाला... जानें 12 राशियों का हाल

कर्क राशि
आज आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं। आज भावनात्मक तरीके से निर्णय न लें। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। आप मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के समय किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई कीमती वस्तु आज गुम हो सकती है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। दिन के समय अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : कुलदेवी-देवता की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ... ये रहें सावधान? जानें पूरा राशिफल

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरिया | उपाय : आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आर्थिक निवेश का आज फायदा मिलेगा। आपका दिमाग कामकाज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपनी परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: आपकी राशि आज क्या कह रही है, जानिए पूरे दिन का हाल

मकर राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूलखर्ची की वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

कुंभ राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

मीन राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More