HomeHimachalHamirpurप्रूफ रीडर भर्ती में 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका,...

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका, 17 सितंबर को होगी प्रक्रिया

पोस्ट कोड-25005 के तहत की जा रही प्रूफ रीडर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25005 के तहत की जा रही प्रूफ रीडर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रूफ रीडर के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 9 जुलाई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि अब मेरिट के आधार पर ही 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 18 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी।

इन उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नवगठित जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, विभागीय अधिकारियों से ली रिपोर्ट

Latest Articles

Explore More