HomeHimachalUnaचिट्टा रखने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रात...

चिट्टा रखने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रात को घर पर दबिश देकर दबोचा, जांच तेज

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस ने चिट्टे के साथ मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस ने चिट्टे के साथ मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। ऊना पुलिस अब आरोपियों के नशा तस्करी से जुड़े संपर्कों की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की देर रात निरीक्षक विपन कुमार शर्मा, प्रभारी पुलिस थाना अंब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 8 अंब निवासी निशांत कुमार के रिहायशी मकान की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से 17.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन ने सरकार को भी चेताया

इस मामले में पुलिस ने आरोपी निशांत कुमार, उसकी माता रंजना देवी और विशाल निवासी वार्ड नंबर 2, देवी मंदिर गली, अंब को तुरंत गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच नशे की तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशा कहां से आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा 32 साल का युवक, स्पेशल डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More