HomeHimachalHamirpurड्राइंग टीचर भर्ती के लिए 294 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, हिमाचल राज्य चयन आयोग...

ड्राइंग टीचर भर्ती के लिए 294 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, हिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा परिणाम

पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ड्राइंग टीचर के 118 पदों के लिए 2349 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1976 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 294 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  आधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों को पोस्ट कोड-26033 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फाइन आर्ट्स के शिक्षकों के 118 पदों के लिए 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 106 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की ये 4 छात्राएं बिहार में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Latest Articles

Explore More