होमHimachalHamirpurराजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, 239 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन...

राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, 239 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया

राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को पोस्ट कोड-26028 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को पोस्ट कोड-26028 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों के लिए 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 239 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

ये भी पढ़ें:  हार चौक-रैल चौक सड़क 18 सितंबर तक बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन, DC ने जारी किए आदेश

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए बजट में किए बेहतरीन प्रावधान, कांग्रेस कर रही गुमराह: डॉ. बिंदल

Latest Articles

Explore More