HomeHimachalMandiमंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग घायल; पुलिस...

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

मंडी : मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के करीब पेश आया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की एक कार कैंची मोड़ की ओर से फोरलेन पर गलत दिशा में आती हुई डयोड के पास पहुंची। इसी दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक टैक्सी कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर की ये सड़कें 31 जुलाई और 9 अगस्त तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यूपी नंबर की कार के फोरलेन पर गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा: पिकअप की चपेट में आई सड़क पर फिसलकर गिरी मासूम, दर्दनाक मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More