HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब से नाहन लाई जा रही थी नशे की खेप, सूचना...

पांवटा साहिब से नाहन लाई जा रही थी नशे की खेप, सूचना मिलते ही SIU ने लगाया नाका, किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार SIU नाहन की टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कच्चा टैंक नाहन निवासी रोहित विक्रम कथित तौर पर लंबे समय से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना में बताया गया कि वह पांवटा साहिब बस स्टैंड की ओर से एक कार में नशे की खेप लेकर नाहन की तरफ जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में नर्सों की भर्ती का बड़ा अपडेट : 118 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब भरे जाएंगे कुल 508 पद

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बद्रीपुर चौक के पास कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए बड़ी खबर, 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, 15 सितंबर से खुलेगा पोर्टल, प्रति क्विंटल इतना मिलेगा MSP
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More