HomeHimachalUnaबेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम,...

बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चालक पर केस

टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा वर्धमान फैक्ट्री के सामने हुआ था।

ऊना : टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा वर्धमान फैक्ट्री के सामने हुआ था। बच्ची को गंभीर चोटें आने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मरली देवी निवासी बिहार, हाल निवासी बाथड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 9 सितंबर को वह अपनी छोटी बेटी के साथ बाथड़ी बाजार जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वर्धमान फैक्ट्री के सामने दोनों कच्ची सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  ऊना में 22 अगस्त और 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवाद तक होंगे निपटारे

शिकायतकर्ता के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक गलत दिशा में आ रहा था। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पभार के पास खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो घायल; चालक के खिलाफ केस

ये भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे हवा में लटकी HRTC बस; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More