HomeHimachalSirmaurरेणुकाजी में अनियंत्रित होकर पलटी टाइलों से लदी पिकअप, एक की मौत;...

रेणुकाजी में अनियंत्रित होकर पलटी टाइलों से लदी पिकअप, एक की मौत; चार घायल, चालक पर केस

ददाहू-नाहन सड़क पर खदाल-बायरी नाला के पास एक पिकअप जीप के अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

नाहन : पुलिस थाना श्री रेणुकाजी के तहत ददाहू-नाहन सड़क पर खदाल-बायरी नाला के पास एक पिकअप जीप के अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मनीष निवासी गांव कठवार, डाकघर उदैना कठवार, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने बताया कि पुलिस थाना रेणुकाजी के समीप कपिल की टाइलों की दुकान से एक पिकअप में टाइलें लोड की गई थीं। इन टाइलों को खदाल में उतारा जाना था। इसके लिए तीन मजदूर मुकेश, सनिया राम और सुखदेव को बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें:  तेजतर्रार युवा पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर ने संभाला DSP पांवटा साहिब का पदभार, ये रहेंगी प्राथमिकताएं

तीनों मजदूर टाइलें लोड करने के बाद उन्हें उतारने के लिए पिकअप की बॉडी में बैठ गए, जबकि वह चालक मनोज कुमार के साथ आगे बैठ गया। सुबह करीब 10:30 बजे पिकअप जीप खदाल-बायरी नाला के पास पहुंची। शिकायत के अनुसार चालक वाहन को तेज रफ्तार में चला रहा था और गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी दौरान पिकअप सड़क से बाहर बाईं ओर पलट गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में जामूकोटी निवासी सनिया राम की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार अन्य चार लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना रेणुकाजी ने चालक मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मिजाज, जानें ताजा अपडेट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More