HomeHimachalSirmaurनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 को आएंगे नाहन, भाजपा सम्मलेन में हिस्सा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 को आएंगे नाहन, भाजपा सम्मलेन में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांसद सुरेश कश्यप बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल होंगे।

नाहन : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 सितंबर को नाहन में आयोजित होने वाले जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांसद सुरेश कश्यप बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गर्ग, रेणुकाजी क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को नाहन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बड़े शान से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर

डॉ. बिंदल ने बताया कि 16 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय नाहन में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाजपा मंडल नाहन-धारटी, भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर एवं भाजपा मण्डल माता कटासन के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथों की समस्त बूथ समितियां, पंचायतों एवं नगर निकायों के नवनिर्वाचित एवं पूर्व प्रतिनिधि, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा मण्डल पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  पालियों में किसान गोष्ठी, विधायक सोलंकी ने किसानों से किया संवाद; फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More