HomeHimachalSirmaurटावर का सामान चोरी करने के शक में जमटा में युवक से...

टावर का सामान चोरी करने के शक में जमटा में युवक से मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

मोबाइल टावर का सामान चोरी करने के शक में एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

नाहन : मोबाइल टावर का सामान चोरी करने के शक में एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव व डाकघर छोऊ भोगर, तहसील रेणुकाजी ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने घर से नाहन जा रहा था। मोबाइल फोन बंद होने के कारण वह जमटा में टावर के पास चार्जिंग प्वाइंट देखने के लिए रुका था।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कंपनी के व्यक्तियों को मौके पर बुलाया गया और उस पर कंपनी के टावर का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह टावर का कोई सामान लेकर नहीं गया था।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में, देसी कट्टा और कारतूस का खोल भी बरामद

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत में विन्नत गुलाठी और अध्धर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में उसे चोटें आने की बात कही गई है। पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More