
ऊना : हिमाचल प्रदेश में एक बहू ने अपनी सास की डंडे से पिटाई कर डाली। मामला जिला ऊना के हरोली क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने वृद्ध महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार हरोली क्षेत्र की 90 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपनी बहू पर गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पंजावर निवासी बिमला देवी पत्नी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसकी बहू नीरू देवी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।