HomeHimachalSirmaurनाहन में बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर पीटा, बहू और...

नाहन में बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर पीटा, बहू और पोतों लगे मारपीट के आरोप, शिकायत पर केस दर्ज

शहर के कच्चा टैंक क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और दो पोतों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

नाहन : शहर के कच्चा टैंक क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और दो पोतों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, कच्चा टैंक नाहन निवासी निर्मला अग्रवाल पत्नी स्वर्गीय राम स्वरूप ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बहू रीमा काफी समय से उसके और उसके बेटे संदीप के साथ लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौज करती है।

शिकायत के मुताबिक, 12 सितंबर को घरेलू बात को लेकर संदीप और उसकी पत्नी रीमा के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान रीमा ने उसके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और झगड़ा किया। महिला ने बताया कि उसने बहू को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: उचित मूल्य की दुकानों पर बढ़ेगी निगरानी, उपायुक्त ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

इसके बाद उसका बेटा संदीप शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी कच्चा टैंक चला गया। आरोप है कि संदीप के जाने के बाद बहू और उसके दोनों बेटों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी HRTC की बस, 3 की मौत, कई घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More