HomeHimachalChambaहिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे युवकों की बाइक 200 फीट गहरी...

हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे युवकों की बाइक 200 फीट गहरी खाई में गिरी, दोनों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ। रविवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी ज्योति और अनिल कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। रात के वक्त दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  मंत्री जी... बाड़थल मधाना स्कूल में शिक्षकों के कई पद अरसे से खाली, जरा गौर फरमाइये

हादसे की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : रेड अलर्ट के बीच सिरमौर में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More