HomeRashifalAaj Ka Rashifal 14 Sept 2026: रुके काम गति पकड़ेंगे, कहीं धन...

Aaj Ka Rashifal 14 Sept 2026: रुके काम गति पकड़ेंगे, कहीं धन आएगा तो कहीं अचानक बढ़ेगा खर्च, आपकी राशि क्या कह रही?

14 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों को धन लाभ और कामकाज में सफलता मिल सकती है। कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और अनावश्यक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

  • 14 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों को धन लाभ और कामकाज में सफलता मिल सकती है। कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और अनावश्यक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि
आज आप घर के कामों में फंस सकते हैं। लोग आपको झूठा दिलासा दे सकते हैं। धन की जरूरत पड़ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। आज आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में किसी से न उलझें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : कांसे के एक छोटे से टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर हमेशा अपने पास रखें।

वृष राशि
आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन और सौंदर्य की चीजों पर आज धन खर्च होगा। आज किसी के बहकावे में न आएं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : अपने इष्ट देव को पीले पुष्प चढ़ाएं।

मिथुन राशि
अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में बर्फ का सीना चीर निकलेगी पानी की धार, सेवादारों ने झोंकी ताकत, 15 मई से लंगर की तैयारी

कर्क राशि
आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, चोट आदि का भय बना रहेगा। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : किसी काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

सिंह राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।

कन्या राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज काले कुत्ते की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: किस राशि की बनेगी बात, किसे मिलेगा सफलता का साथ! मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहस कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

धनु राशि
आज रुके काम गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : मंदिर में जाकर मां दुर्गा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

मकर राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आकस्मिक मुनाफा हो सकता है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। शाम के समय कोई मेहमान आ सकता है। शाम के लिए बेहतर प्लान करें। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।

मीन राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

 

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More