HomeHimachalShimlaचूड़धार यात्रा से लौटते वक्त जंगल में भटके चार श्रद्धालु, रातभर सर्च...

चूड़धार यात्रा से लौटते वक्त जंगल में भटके चार श्रद्धालु, रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने सुरक्षित निकाला

हिमाचल प्रदेश के चूड़धार इलाके के घने जंगल में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चूड़धार इलाके के घने जंगल में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। इन लोगों में दो युवक और एक दंपति शामिल हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगल और घुप अंधेरे के बीच पुलिस टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाकर चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की रात 112 कंट्रोल रूम शिमला के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चूड़धार यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटक गए हैं। उन्हें अपनी सही लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम हरकत में आई और बिना समय गंवाए चूड़धार के दुर्गम क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा रखने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रात को घर पर दबिश देकर दबोचा, जांच तेज

रात के अंधेरे और घने जंगल के बीच पुलिस जवानों ने लगातार तलाश जारी रखी। अभियान के दौरान आधी रात को पुलिस टीम ने पताल खड्ड की ओर जंगल में फंसे दो युवकों को ढूंढ निकाला। दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

इसी बीच पुलिस को दो अन्य श्रद्धालुओं के भी रास्ता भटकने की सूचना मिली। ये दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस टीम ने पहले से चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए चूड़धार क्षेत्र में उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को भी सुरक्षित तलाश लिया और रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा अनाथ-विधवा सेस! ₹5 प्रति लीटर अधिकतम सीमा

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शिमला पुलिस के जवानों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और विपरीत परिस्थितियों के बीच तत्परता और साहस का परिचय दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चारों श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: किस राशि की बनेगी बात, किसे मिलेगा सफलता का साथ! मेष से मीन तक जानें पूरा हाल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More