होमHimachalHamirpurधनेटा के मालग, पनसाई और मांजरा समेत कई गांवों में 31 अक्टूबर...

धनेटा के मालग, पनसाई और मांजरा समेत कई गांवों में 31 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली

मौसम खराब होने की स्थिति में लाइनों की मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

नादौन : विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 31 अक्तूबर को मालग, पनसाई, मांजरा, बखरूं, अटयालू, खतरोड़, रजोल और क्षेत्र के कई अन्य गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को मौसम खराब होने की स्थिति में लाइनों की मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

Latest Articles

Explore More