HomeHimachalSirmaurसिरमौर के रूपेंद्र ठाकुर फिर बने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, पार्टी ने सौंपी...

सिरमौर के रूपेंद्र ठाकुर फिर बने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राज्य प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाहन : जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राज्य प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कांग्रेस संगठन में लंबे अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके रूपेंद्र ठाकुर पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, प्रभावी संवाद शैली और पार्टी नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

रूपेंद्र ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा नाहन के विधायक अजय सोलंकी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके बेहतर संबंध और संगठनात्मक अनुभव को उनकी पुनर्नियुक्ति का महत्वपूर्ण पक्ष माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति मंजूर, ₹2 करोड़ के फंड से स्टार्टअप्स और युवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में रूपेंद्र ठाकुर पार्टी की विचारधारा, प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।

पुनर्नियुक्ति पर रूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा नाहन के विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा कांग्रेस संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

पच्छाद की ऊषा तोमर को भी राज्य प्रवक्ता का दायित्व
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ऊषा तोमर को भी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में राज्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। ऊषा तोमर पूर्व में पंचायत समिति पच्छाद की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-संगड़ाह सड़क पर वाहनों का लंबा जाम, ढाई घंटे से आवाजाही ठप, यात्री परेशान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More