HomeHimachalHamirpurहार चौक-रैल चौक सड़क 18 सितंबर तक बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से...

हार चौक-रैल चौक सड़क 18 सितंबर तक बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन, DC ने जारी किए आदेश

आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हार चौक से बाबे दी कुटिया, पुतड़ियाल, रैल चौक सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमीरपुर : नादौन उपमंडल के गांव रैल में 17 सितंबर को आयोजित किए जा रहे जन स्वास्थ्य शिविर और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही की संभावनाओं के चलते हार चौक से रैल चौक तक की सड़क पर यातायात 18 सितंबर तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हार चौक से बाबे दी कुटिया, पुतड़ियाल, रैल चौक सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए जिलाधीश ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले की तारीख तय, सराहां में इस तारीख से लगेगा, आयोजन को लेकर DC की अध्यक्षता में हुई बैठक

Latest Articles

Explore More