होमHimachalUnaफोन पर बात कर था युवक, बाइक पर अचानक आ धमके तीन...

फोन पर बात कर था युवक, बाइक पर अचानक आ धमके तीन बदमाश, तेजधार हथियार से हमला कर छीना मोबाइल

पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत रायपुर सहोड़ा में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

ऊना : पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत रायपुर सहोड़ा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 रायपुर सहोड़ा ने बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर से फोन पर बात करते हुए पशुओं के बाड़े की तरफ जा रहा था। इसी दौरान संतोषगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उसके पीछे आकर रुके।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी में गंवाई थी ₹44 हजार रुपये की राशि, ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली पूरी रकम

शिकायत के अनुसार, मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति नीचे उतरा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। संजीव कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोबारा संतोषगढ़ की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस टीम वीरवार को घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  बीटन में 2.03 करोड़ से संवरेगा तालाब, फाउंटेन से लेकर ओपन जिम तक बनेंगे; मुकेश अग्निहोत्री ने परखी काम की रफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More