HomeHimachalSolanचौकीवाला में इस हालत में मिला 21 साल के युवक का शव,...

चौकीवाला में इस हालत में मिला 21 साल के युवक का शव, इलाके में सनसनी, अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के चौकीवाला में ट्रक यूनियन के समीप सोमवार शाम एक युवक का शव गली-सड़ी हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के चौकीवाला में ट्रक यूनियन के समीप सोमवार शाम एक युवक का शव गली-सड़ी हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजीव कुमार (21) पुत्र महेंद्र निवासी गांव लक्ष्मीपुर, डाकघर बसौली, जिला बदायूं (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 54 अधिकारी इधर से उधर, सिरमौर समेत इन जिलों में बदले अधिकारी

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद नियमानुसार मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट की पूरी स्थिति
पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव का सिर अलग होने संबंधी प्रसारित हो रही खबरों को लेकर स्पष्ट किया है कि वर्तमान जांच में ऐसी किसी बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एसपी बद्दी ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी सूचना को आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।

ये भी पढ़ें:  अब इस गोदाम से मिलीं 26.40 लाख FEROCURE टेबलेट्स, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बद्दी पुलिस का एक्शन जारी

उन्होंने कहा कि अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं से आमजन में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर झूठी या भ्रामक सूचना प्रसारित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में एसी कम्प्रेसर इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा, 20 साल के युवक की मौत, एक घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More