HomeHimachalSirmaurनाहन में 4 पदों पर भर्ती का मौका, 26 सितंबर को होगा...

नाहन में 4 पदों पर भर्ती का मौका, 26 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू; 14,500 रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज सुतो कैफे, यशवंत विहार नाहन में 4 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो पद काॅन्टिनेंटल/चाइनीज शेफ और 2 पद स्वीपर/वेटर के भरे जाएंगे। इसके लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों 10वीं/डिप्लोमा प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 13,750 से 14,500 रुपये वेतनमान प्रतिमाह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9780027255 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More