HomeHimachalSirmaurसिरमौर में मुकेश अग्निहोत्री बोले- ‘नेता फैक्ट्रियों में नहीं बनते’, तप और...

सिरमौर में मुकेश अग्निहोत्री बोले- ‘नेता फैक्ट्रियों में नहीं बनते’, तप और संघर्ष से तैयार होता है नेतृत्व

श्री रेणुकाजी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की 78वीं जयंती एवं 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माईना बाग में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नाहन : श्री रेणुकाजी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की 78वीं जयंती एवं 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माईना बाग में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित हिमाचल कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी विधानसभा के विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी अन्य नेताओं ने डॉ. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. प्रेम सिंह छह बार श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 70 लाख रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं आवास पिपलीघाट के नवीनीकरण कार्य, जल जीवन मिशन के तहत 1.12 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत चाड़ना के विभिन्न गांवों के लिए निर्मित उठाऊ पेयजल योजना तथा 2.12 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम सांगना, सताहन और साथ लगते गांवों के लिए निर्मित प्रवाह पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने नौहराधार में एक करोड़ रुपये से बनने वाले बस अड्डे का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें:  रात को स्कूटी से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे डॉ. प्रेम सिंह के प्रति लोगों के सम्मान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हैं, पार्टी उन्हें सम्मान और उचित स्थान देती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एक सुर में काम करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डॉ. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि तप और संघर्ष से बनते हैं। नेतृत्व को मजबूत रखकर ही क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है। अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक दिन विनय कुमार बहुत बड़े नेता बनेंगे और आज वह हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर हमेशा कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र रहा है और यह जिला प्रतिभाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सिरमौर को प्रदेश का सिरमौर बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की सेवा के लिए राजनीति में हैं और पार्टी का संगठन मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ. प्रेम सिंह ने छह बार श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। आज उनके सुपुत्र विनय कुमार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और विधानसभा में विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  कार्यकारी अधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने से नाहन नगर परिषद हुई निष्क्रिय, कई विकास कार्य अटके, जनता में नाराजगी

इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, सिरमौर जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी सहित कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More