HomeHimachalHamirpurराजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 94 उम्मीदवारों का चयन;...

राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 94 उम्मीदवारों का चयन; एक पद रह गया खाली

पोस्ट कोड-26028 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26028 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 239 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

17 और 19 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 94 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

ये भी पढ़ें:  शिमला : सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव, पोर्टल पर अपलोड

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Latest Articles

Explore More