होमHimachalSirmaurसिरमौर: पांवटा साहिब में यमुना पुल से नदी की उफनती लहरों के...

सिरमौर: पांवटा साहिब में यमुना पुल से नदी की उफनती लहरों के बीच कूदा व्यक्ति! घटना CCTV में कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में रविवार रात एक व्यक्ति ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी।

पांवटा साहिब : हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में रविवार रात एक व्यक्ति ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। पूरी घटना गोविंद घाट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। छलांग लगाने के बाद व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। यमुना नदी में व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जांच के साथ व्यक्ति की पहचान और अन्य जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

जानकारी मिली है कि यमुना नदी की उफनती लहरों में कूदने वाला शख्स पांवटा साहिब निवासी 54 वर्षीय नितिन गुप्ता हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान थे। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की जांच के बाद व्यक्ति की असल पहचान और घटना से पर्दा उठेगा।

पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार यमुना नदी और आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही है। फिलहाल, व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बता दें कि बरसात के बाद अभी यमुना नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ है। नदी की उफनती लहरों के बीच लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनिल जस्टा का प्रो कबड्डी लीग में चयन, 78 लाख में U Mumba टीम का बने हिस्सा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More