HomeHimachalSirmaurकिंकरी देवी के निधन के बाद पहली बार संगड़ाह में अवैध खनन...

किंकरी देवी के निधन के बाद पहली बार संगड़ाह में अवैध खनन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, ये उठाई मांग

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के निधन के बाद पहली बार संगड़ाह में अवैध और अवैज्ञानिक चूना पत्थर खनन के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे।

संगड़ाह : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के निधन के बाद पहली बार संगड़ाह में अवैध और अवैज्ञानिक चूना पत्थर खनन के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे। वसुंधरा संरक्षण समिति, भूतपूर्व सैनिक संगठन और अन्य संगठनों के आह्वान पर सोमवार को उपमंडल मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।

पूर्व सैनिक संगठन सिरमौर के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक, वसुंधरा संरक्षण समिति के अध्यक्ष रणजीत चौहान और पीएपीएन कार्यकर्ता सुमित्रा शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विश्रामगृह परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मिनी सचिवालय तक रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  ‘मेरा बच्चा–मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ शमशेर स्कूल में हुआ शिक्षा संवाद, बच्चों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा

मुख्य बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपमंडल में करीब 782 बीघा भूमि पर चल रही अवैध और अवैज्ञानिक चूना पत्थर खदानों को बंद करवाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने खनन के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में खनन गतिविधियों से पर्यावरण और स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दे लगातार उठते रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:  चौगान मैदान में महिलाओं को मिली बड़ी सुविधा, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More