HomeHimachalSolan6 अप्रैल को सोलन में होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन,...

6 अप्रैल को सोलन में होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन, इन विषयों पर भी चर्चा

बैठक में शिरगुल महाराज की पूजा विधान, प्रसाद वितरण, मिथकों का निराकरण, युवाओं में नशे की समस्या समेत अन्य मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए.

सोलन|
चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय इकाई की बैठक सोलन में प्रधान बीएम नैंटा की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने किया.

बीएम नैंटा ने कहा कि इस बार का महा अधिवेशन 6 अप्रैल 2025 को सोलन में होगा. इसके आयोजन के लिए समिति की सोलन इकाई कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि समिति अब तक चूड़धार में व्यवस्था सुधार और मंदिर निर्माण के लिए कार्य कर रही थी. मंदिर निर्माण का कार्य शांत पर्व के बाद पूर्ण हो चुका है. अन्य विकास कार्य चलते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि अब प्रचार-प्रसार की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है. कुपवी में सराय बनकर तैयार हो चुकी है और सराहां (चौपाल) में भी इस दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब समिति लंगर, ठहरने की व्यवस्था, भंडारे, सराय के अलावा भी करें. साथ ही चूड़धार में टॉयलेट निर्माण पर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास स्कूल बना हैंडबॉल चैंपियन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत

बैठक में रामभज चौहान ने भी शिरगुल के चित्र, पूजा विधान, प्रसाद वितरण, मिथकों का निराकरण, युवाओं में नशे की समस्या समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. बैठक में महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है और अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा.

इस मौके पर केंद्रीय समिति के पूर्व प्रधान बलदेव चौहान, सुरेश चौहान, कृष्ण शर्मा, महेंद्र शर्मा, सूरत सिंह चौहान, रविंद्र चंदेल, प्रताप नेगी, प्रताप ठाकुर, रमेश नेगी, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, संत राम, बलवीर शर्मा, कामिनी कमल, पंचराम भंडारी, रमेश, भानू झांगटा, सोलन इकाई के प्रधान प्रदीप मंमगाई, महासचिव सुभाष अत्री, कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, देवेंद्र दत्त शर्मा, संजय चौहान, दर्शन सिंह पुंडीर समेत अन्य मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More