होमCrimeरात के वक्त घर के बाहर कर दी हवाई फायरिंग, घटनास्थल पर...

रात के वक्त घर के बाहर कर दी हवाई फायरिंग, घटनास्थल पर मिले खाली खोल, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले। अचानक चली गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।

नालागढ़ : पुलिस जिला बद्दी के नालागढ़ क्षेत्र के बूटा पलासी गांव में एक घर के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है। रात करीब 10:30 बजे गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले। अचानक चली गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।

रात को हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई। लिहाजा, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह निवासी गांव बूटा पलासी, तहसील नालागढ़ ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात वह अपने घर के भीतर था। इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखने पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसे देखकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: नाके पर पुलिस देख भगाई कार, पकड़े जाने के डर से निगल लिया चिट्टा; गई जान, 3 अन्य गिरफ्तार

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने कहा है कि मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा: आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More