होमAccidentदर्दनाक हादसा: स्टेट टूर्नामेंट खेलकर बस से लौट रहे छात्र खिलाड़ी का...

दर्दनाक हादसा: स्टेट टूर्नामेंट खेलकर बस से लौट रहे छात्र खिलाड़ी का सिर खंभे से टकाराने के बाद मौत

शिमला के कुपवी क्षेत्र में सड़क हादसे में हमीरपुर के एक स्कूल के छात्र खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई।

हमीरपुर/शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कुपवी क्षेत्र में सड़क हादसे में हमीरपुर के एक स्कूल के छात्र खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान आयुष कौंडल पुत्र हुकम सिंह, निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी का विद्यार्थी था और वॉलीबाल का खिलाड़ी था। वह कुपवी में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गया था।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद आयुष करीब 40 अन्य खिलाड़ियों के साथ निजी बस में सवार होकर हमीरपुर लौट रहा था। इसी दौरान गत दिन शाम के वक्त कुपवी से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:  हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा ट्राई गांव, शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बताया जा रहा है कि सफर के दौरान आयुष ने बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला, जिससे उसका सिर सड़क किनारे लगे टेलीफोन के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आयुष को सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना से स्कूली विद्यार्थियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:  शीतलपुर में अवैध खैर कटान पर पुलिस का शिकंजा, खैर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे युवा खिलाड़ी की असामयिक मौत से क्षेत्र में भी दुख का माहौल है। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा के अनुसार, मृतक के टीम इंचार्ज को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

उधर, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों, संबंधियों व गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर नालागढ़ पुलिस का एक्शन, केस दर्ज, जांच शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More