होमHimachalMandiमंडी के इन इलाकों में 18 को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, कोटली...

मंडी के इन इलाकों में 18 को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, कोटली समेत ये इलाके होंगे प्रभावित

विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत आने वाले कोटली और आसपास के क्षेत्रों में 18 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मंडी : जिला मंडी के विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत आने वाले कोटली और आसपास के क्षेत्रों में 18 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि 33/22 केवी सब स्टेशन साईगलू के अंतर्गत आने वाले 22 केवी कोटली फीडर की आवश्यक मरम्मत और नए जीओ स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा, जिस कारण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्युत उप-मंडल साईगलू के तहत कोटली, सलेतर, सुराड़ी, सैण, डंढाहल, चोपड़ा, कड़कोह, लागधार, सताहण, ढलवाणी, बरनोटा, भरगांव, डवाहण, मंडोखर, द्रुबल, कोट, कून, माहन, खलाणु तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ जल्द मिलेंगे: मुख्यमंत्री

Latest Articles

Explore More