होमCrimeचिट्टे की खेप के साथ पंजाब-हरियाणा के ये शख्स गिरफ्तार, नाकेबंदी कर...

चिट्टे की खेप के साथ पंजाब-हरियाणा के ये शख्स गिरफ्तार, नाकेबंदी कर पुलिस ने दबोचा, कार भी जब्त

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी कर एक कार से 54 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद किया है।

सोलन : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी कर एक कार से 54 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने कार में सवार पंजाब और हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शामती के समीप ये कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार, मध्यरात्रि को एसआईयू टीम ने शामती के समीप नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक फोर्ड फिगो एस्पायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मातम में बदली खुशियां, दुल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत

एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी (35) निवासी गांव लोहरा, तहसील डाबा, जिला लुधियाना (पंजाब) और रवि (29) निवासी गांव खान अहमदपुर, डाकघर डीण, तहसील बराड़ा, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इस्तेमाल में लाई गई कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था व पर्यटन को झटका, कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More