होमHimachalSolanफैक्टरी से कॉपर वायर और स्क्रैप चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, वारदात...

फैक्टरी से कॉपर वायर और स्क्रैप चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है, वहीं चोरी की वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

बद्दी : न्यू नालागढ़ स्थित एक फैक्टरी से कॉपर वायर और कॉपर स्क्रैप चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है, वहीं चोरी की वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि फैक्टरी से कॉपर वायर और कॉपर स्क्रैप चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र कुमार निवासी दरियापुर, डाकघर राहों, जिला नवांशहर (पंजाब) और नदीम निवासी मधुपुरी, थाना सफेनी, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी परवाणू की 2 कंपनियां, इन पदों के लिए 6 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

इसके बाद पुलिस ने मामले में कथित रूप से संलिप्त तीसरे आरोपी गोपी निवासी मुस्सेवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को भी गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गोपी को 17 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 अक्टूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की। जब्त वाहन को लेकर भी जांच के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More