होमAccidentसराहां-नारग सड़क पर बस और टिप्पर के बीच टक्कर, यात्रियों में मची...

सराहां-नारग सड़क पर बस और टिप्पर के बीच टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

पच्छाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लापरवाही से वाहन चलाने पर टिप्पर का चालान काटा

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में सराहां-नारग सड़क पर जड़ोल गांव के पास निजी बस और टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के वक्त निजी बस में करीब 23 यात्री सवार थे। टक्कर में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरिपुल-नारग-सराहां रूट पर चलने वाली नारग से सराहां की ओर आ रही थी। इस बीच जड़ोल गांव के समीप मोड़ पर बस और टिप्पर आमने-सामने टकरा गए। इस बीच सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद मौके पर कुछ वक्त के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही टिप्पर चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बस संचालक के साथ समझौता कर लिया, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में बड़े फैसले, शिक्षा विभाग का पुनर्गठन, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी ये नई बसें

घटनास्थल पर पहुंची पच्छाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लापरवाही से वाहन चलाने पर टिप्पर का चालान काटा और जाम को बहाल करवाया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More