- आज धन, सेहत और रिश्तों से जुड़े मामले चर्चा में रह सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। बेवजह के खर्च और विवाद से बचने की जरूरत रहेगी।
मेष राशि
आज ध्यान और आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। पढ़ने वाले जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। पेट संबंधी रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद उपाय: आज सफेद चंदन का टीका लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
वृष राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप तामसिक चीजों का सेवन न करें। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। घर के काम करते समय चोट वगैरह लग सकती है। यात्राओं से परहेज करें।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: केसरी उपाय: आज बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।
मिथुन राशि
आज के दिन आप भोजन का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन की संभावना रहेगी। आज बोलने की शैली पर अंकुश रखें। फालतू का विवाद होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लाल उपाय: अपने आंगन में पक्षियों के पीने के लिए जल रखें।
कर्क राशि
सेहत से जुड़ी परेशानियां आज आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज लोग आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। खानपान और घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। शाम के समय आप किसी तीर्थ स्थल के दर्शन कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: गोल्डन उपाय: खाने-पीने के लिए कांसे के पात्र का प्रयोग करें।
सिंह राशि
आज आपका स्वभाव उदार व विनम्र रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। आज घर की बहुत-सी जरूरतों पर धन खर्च होगा। आज आप ज्वेलरी वगैरह खरीद सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर आज धन खर्च होगा। स्त्री पक्ष से आज सावधान रहें। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: लाल उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जरूरत से ज्यादा कर्ज न लें। स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन और जिद्दीपन रहेगा। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यर्थ की यात्राएं आज मानसिक परेशानी में डाल सकती हैं।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला उपाय: शंकर जी की आराधना करें।
तुला राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: केसरिया उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।
धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजूलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: पीला उपाय: गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।
मकर राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: क्रीमी उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।
कुंभ राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: लाल उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले शंकर जी की आराधना करें।
मीन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: चितकबरा उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
