होमHimachalSirmaurतंग सड़कों और कर्ज के पहियों के बीच फंसे ट्रांसपोर्टर DC से...

तंग सड़कों और कर्ज के पहियों के बीच फंसे ट्रांसपोर्टर DC से मिले, रात के वक्त वाहनों के संचालन की मांगी अनुमति

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर से मांग की कि पांवटा साहिब से कालाअंब के बीच रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक भारी वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाए।

नाहन : खनन सामग्री ढोने वाले ट्रांसपोर्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार रो उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर रात के समय वाहनों के संचालन की अनुमति मांगी।

ट्रांसपोर्टर लियाकत, सुखविंदर सिंह, राजू, रमन, ललित, सरफात, इंतजार, अकरम, राशिद और अब्दुल ने बताया कि उनके वाहन पांवटा साहिब से कालाअंब होते हुए पंचकूला (हरियाणा) तक खनन सामग्री पहुंचाते हैं। निर्धारित मार्ग पर सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहनों को निकालने में परेशानी होती है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है और चालकों को बेहद सतर्क होकर वाहन चलाने पड़ते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर से मांग की कि पांवटा साहिब से कालाअंब के बीच रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक भारी वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाए। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि रात के समय आवाजाही की छूट मिलने से उन्हें कामकाज सुचारू रूप से चलाने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में फार्मेसी ऑफिसर का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि वाहनों का संचालन प्रभावित होने से उनकी आमदनी घट रही है। दूसरी ओर वाहन खरीदने के लिए बैंकों से लिए गए ऋण की मासिक किस्तें (ईएमआई) चुकाना भी मुश्किल हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाने और आर्थिक जिम्मेदारियां निभाने की चुनौती बढ़ गई है।

ट्रांसपोर्टरों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा और उनकी आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाए, जिससे सुरक्षित तरीके से वाहनों का संचालन हो सके और उनकी आजीविका भी प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी क्षेत्रों में बंद रहेंगे ठेके
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More