होमAccidentसिरमौर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, बच्चे समेत चार...

सिरमौर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, बच्चे समेत चार घायल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र के ज्वालापुर में बायोडीजल कंपनी के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कांशीपुर निवासी अविनाश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से पांवटा साहिब से घर जा रहा था। जब वह ज्वालापुर में बायोडीजल कंपनी के पास पहुंचा तो यूपी नंबर की एक मोटरसाइकिल ने उसकी गाड़ी को तेज रफ्तार में पीछे से ओवरटेक किया।

आरोप है कि मोटरसाइकिल चालक ने गलत दिशा में जाकर सामने से सतौन की ओर अपनी सही दिशा में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि में गैंगवार व माफियाराज बर्दाश्त नहीं, भाजपा फिर छेड़ेगी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन: डॉ. बिंदल

टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। ओवरटेक करने वाली मोटरसाइकिल के चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के धम खेड़ी निवासी मनीष के रूप में हुई।

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर चालक रवि कुमार के साथ एक बच्चा तनवीर कुमार और एक महिला सवार थी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों के चालक, बच्चे तनवीर कुमार और महिला को चोटें आई हैं। ये तीनों टोकियों सैनवाला, माजरा के निवासी बताए गए हैं।

एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सीडीएस परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट बने रजत का पैतृक गांव पीरन पहुंचने पर भव्य स्वागत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More