- नौकरी के मौके मिलेंगे। पुराने निवेश और कारोबार से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। सेहत, फिजूलखर्ची और पारिवारिक रिश्तों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
मेष राशि
आज आशावादी रहें। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। यदि आप लोन लेने वाले थे, तो मिलने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं और उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 71% | उपाय : सफेद मोती धारण करें।
वृष राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।
मिथुन राशि
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वभाव में गुस्से की प्रवृत्ति हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : मेहंदी | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आपका ऊर्जा स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा आज शुभ फलदायी हो सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।
कन्या राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 73% | उपाय : कच्ची हल्दी का दान करें।
तुला राशि
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर भी खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 51% | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।
धनु राशि
आज हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए आप माता-पिता को विश्वास में ले सकते हैं। धन आगमन के योग बन रहे हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। खानपान में संयम बरतें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 60% | उपाय : लाल या भूरे रंग की गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
मकर राशि
आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। पिछले कुछ समय में दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप किसी के घर मेहमान बनकर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : सफेद रंग की गाय को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आप धन निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्राओं के मामले में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 63% | उपाय : घर की छत को साफ रखें।
मीन राशि
आज आपकी बहादुरी की सराहना हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। खानपान में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 67% | उपाय : किसी गौशाला में आज सवा किलो जौ दान करें।

