चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दो दिन जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 26 अक्टूबर को शाम 6 बजे कुगति से चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा।
शिक्षा मंत्री 27 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे चंबा से किलाड़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ में रहेगा।
28 अक्टूबर को वह सुबह 10 बजे विभागीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, किलाड़ का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे किलाड़ से साच (पांगी) के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे साच स्थित जनजातीय बाल छात्रावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।
शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे साच से पुर्थी के लिए रवाना होंगे और 2:30 बजे पुर्थी पहुंचकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुर्थी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री इसके उपरांत दोपहर 3 बजे पुर्थी से उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव उदयपुर/केलांग में प्रस्तावित है।
