होमHimachalKulluभुंतर हवाई अड्डे पर NCC हैंगर का उद्घाटन, CM बोले- एयर एनसीसी...

भुंतर हवाई अड्डे पर NCC हैंगर का उद्घाटन, CM बोले- एयर एनसीसी कैडेट्स को विमानन क्षेत्र में मिलेंगे बेहतर अवसर

इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने स्थिर एवं उड़ान योग्य विमान मॉडलों के साथ-साथ स्वयं द्वारा डिजाइन और विकसित ड्रोन का प्रदर्शन भी किया।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कुल्लू जिला स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनसीसी हैंगर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनसीसी की एयर विंग के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस सुविधा से प्रदेश के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि नया एनसीसी हैंगर क्षेत्र में विमानन प्रशिक्षण के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे एयर एनसीसी कैडेट्स को विमानन क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी, सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण और उड़ान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रदेश के युवाओं को भविष्य में कुशल पायलट, जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्व क्षमता से संपन्न व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगी।

ये भी पढ़ें:  तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

मुख्यमंत्री ने एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं को एविएशन (विमानन) सेक्टर में आगे बढ़ते हुए देखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट पर एनसीसी के फ्लाइंग नोड और प्रशिक्षण गतिविधियों का सक्रिय होना हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को भारतीय वायुसेना और सिविल एविएशन में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

इससे पूर्व, हैंगर के उद्घाटन अवसर पर विमान के हैंगर की ओर बढ़ने के दौरान वाटर कैनन सैल्यूट के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने स्थिर एवं उड़ान योग्य विमान मॉडलों के साथ-साथ स्वयं द्वारा डिजाइन और विकसित ड्रोन का प्रदर्शन भी किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, CM सुक्खू ने शानदार उपलब्धि पर दी बधाई

इन प्रदर्शनों के माध्यम से कैडेट्स ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और विमानन क्षेत्र के प्रति बढ़ती रुचि का परिचय दिया।

यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि वर्ष 1972 में हिमाचल प्रदेश में एयर एनसीसी की स्थापना के बाद पहली बार कुल्लू में इस प्रकार की समर्पित सुविधा स्थापित की गई है।

दशकों से चली आ रही आधारभूत ढांचे की सीमाओं, प्रशासनिक जटिलताओं और विभिन्न परिचालन संबंधी चुनौतियों को दूर करते हुए इस सुविधा को साकार किया गया है। इससे प्रदेश के विशेषकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उड़ान प्रशिक्षण के अवसरों के करीब लाने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में चार जगह चल रहा था दड्डा-सट्टा का खेल, पुलिस ने एक-एक कर दबोचे 4 आरोपी; 14,180 रुपये बरामद

इससे पूर्व कुल्लू आगमन पर मुख्यमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, एनसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी, कैडेट्स तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More